देश - विदेश

चीन में बड़ा हादसा, शॉपिंग मॉल में आग लगने से 16 लोगों की मौत; कई लापता

चीन के दक्षिण पश्चिम शहर जिगोंग के शॉपिंग सेंटर में आग लग गई है। इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई। ऑफिशियल न्यूज एजेंसी शिन्हुआ से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम 6 बजे के बाद 14 मंजिला कॉमर्शियल बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली।

फायर ब्रिगेड और बचाव कर्मियों की टीम लोगों को बाहर निकलने की कोशिश में जुटी हुई है। बचाव कर्मी की ये टीम सुबह 3 बजे तक लोगों को बचाने की कोशिश में लगे रहे।

बिल्डिंग हुई धुंआ-धुंआ

चीन की हाईटेक 14 मंजिला इमारत के निचले हिस्से में पड़ते शॉपिंग सेंटर में ये आग लगी है। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। अभी पता नहीं चल पाया है कि naga788 आग किस कारण से लगी या आग लगने के समय बिल्डिंग में कितने लोग थे। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि आग लगने की वजह कंस्ट्रक्शन का काम था, हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button