कोरिया

कोरिया जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 69 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने टीआई समेत कुल 69 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

एसपी कार्यालय से जारी सूची में निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और आरक्षक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। आदेश के मुताबिक सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार ये तबादले नियमित प्रक्रिया के तहत किए गए हैं। इसका उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करना बताया जा रहा है। पुलिस महकमे में हुए इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक कसावट की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button