छत्तीसगढ़

अग्नि लू झेल रहे रायपुर वासी

छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं और तापमान सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है. प्रदेश की राजधानी रायपुर में तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक तापमान है.

वहीं जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की और वृद्धि की संभावना जताई है. छत्तीसगढ़ में 21 अप्रैल 2025 को शाम 5:30 बजे तक विभिन्न जिलों में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जिसमें सबसे अधिक तापमान रायपुर में 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इसके बाद बिलासपुर में 43.4 डिग्री, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 42.7 डिग्री, दुर्ग में 42.6 डिग्री, बेमेतरा में 42.3 डिग्री, और रायगढ़ में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

Related Articles

Back to top button