राजनीतिरायपुर

छत्तीसगढ़ में कब लागू होगी नई औद्योगिक नीति? सीएम साय ने विजन डॉक्यूमेंट पर किया खुलासा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार ने 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर एक नवंबर को ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ जनता को समर्पित किया जाएगा तथा इसी दिन राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-29 भी जारी होगी। अधिकारियों ने बताया कि साय मंगलवार को यहां न्यू सर्किट हाउस में ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ तैयार करने के लिए राज्य नीति आयोग द्वारा आयोजित ‘मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़ (मेरा सपना मेरा विकसित छत्तीसगढ़)’ राज्य naga788 स्तरीय संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए ‘विजन डॉक्यूमेंट’ सभी की भागीदारी से तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है, इसे पूरा करने के लिए हम विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे।

छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण योगदान

साय ने कहा,‘‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में भारत विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री ने अगले पांच साल में भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का आह्वान किया है। इस उद्देश्य को पूरा करने में छत्तीसगढ़ का भी महत्वपूर्ण योगदान होगा।’’

छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक संपदा

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक समृद्ध राज्य है जहां प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन, वन संपदा और मानव संसाधन हैं। उन्होंने कहा,‘‘ यहां के संसाधनों का मूल्यवर्धन करके हम विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर सकते हैं। इसमें सभी का सहयोग आवश्यक होगा।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button