छत्तीसगढ़सरगुजा-अंबिकापुर

ट्रक और कार में आमने सामने की भिड़ंत, 4 लोगों की मौके पर मौत….

सरगुजा l एक बड़ा सड़क हादसा  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के गुमगा गांव में हुआ जिसमे  4 लोगों की मौत हो गई.स्कोडा कार और ट्रक के बीच भिड़ंत के चलते यह हादसा हुआ. इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 1 की गंभीर रूप से घायल है.राजधानी रायपुर के निवासी बताए जा रहे हैं कार में सवार सभी लोगो को , हादसे में जान गंवाने वालों में रायपुर निवासी दिनेश साहू, संजीव, और राहुल के नाम सामने आए हैं, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है. स्कोडा सवार रायपुर के चंगोराभाठा इलाके के निवासी थे. भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. 

Related Articles

Back to top button