रायगढ़

वेयर हाउस से राशन दुकान वितरण करने पहुंचा खराब चावल…

रायगढ़ l एक तरफ सरकार छत्तीसगढ़ में चावल उत्सव मना रहा है वही दूरी तरफ रायगढ़ जिला का धरमजयगढ़ स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के सिथरा परिसर से घटिया क्वालिटी का चावल शासकीय उचित मूल्य की दुकान कूड़ेकेला हितग्राहियों को वितरण करने पहुंचा है।

बतादे की 1 जून को वेयर हाउस के सिथरा परिसर से कूड़ेकेला उचित मूल्य की दुकान में जो चावल हितग्राहियों को वितरण करने पहुंचा उसमें हाथ से सिलाई किया हुआ कुछ चावल की बोरिया पहुंची जिसमें पाला चावल जो कि बहुत ही घटिया क्वालिटी की चावल थी ।

एक तरफ सरकार जून माह में एक साथ तीन माह जून, जुलाई और अगस्त माह का चावल वितरण करने का बात कह रहा वही दुकानों में कुछ घटिया क्वालिटी का चावल पहुंच रहा क्या इसमें वेयर हाउसिंग के जिम्मेदारों द्वारा कही भ्रष्टाचार को तो अंजाम नहीं दिया जा रहा वही दुकानों में राशन भेजने से पहले राशन का क्वालिटी नहीं चेक किया जाता।

घटिया चावल के बारे में हमारे संवाददाता द्वारा जब वेयर हाउस में अखिलेश तिवारी को जानकारी दी तो उनका कहना की गलती से चले गया होगा हम खराब चावल को वापस ले आयेंगे ।

अब जिम्मेदारों से सवाल यह है कि वेयर हाउस में खराब चावल कब का है…? कौन से डीलर का है..? क्वालिटी कौन चेक किया और कब चेक किया ….?

Related Articles

Back to top button