मनोरंजन

ट्यूमर सर्जरी से पहले ही लौंटी दीपिका कक्कड़,पोस्टपोन हुआ ऑपरेशन, 

मनोरंजन l दीपिका कक्कड़ के फैंस को इन दिनों उनकी काफी फिक्र है. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली दीपिका ने बताया था कि वो लीवर के ट्यूमर से ग्रस्त हैं. इस बीमारी से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस की सर्जरी होनी है, लेकिन अभी फिलहाल उनकी सर्जरी टाल दी गई है. उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम के जरिए दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट दी है.

शोएब ने बताया कि दीपिका को बुखार था जिस वजह से उनके ट्यूमर की सर्जरी को टाल दिया गया है. एक्ट्रेस के पति ने बताया कि दीपिका बुखार अब कंट्रोल में है और वह घर लौट आई हैं. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो अगले हफ्ते सर्जरी की जाएगी. उन्होंने फैंस से दीपिका के लिए दुआ करने की गुज़ारिश की. साथ ही, शोएब ने अपनी बहन सबा इब्राहिम और उनके नवजात बेटे के लिए भी फैंस का आशीर्वाद मांगा.

अचानक उन्हें तेज बुखार आ गया. उनका बुखार 103 डिग्री से ऊपर था और शरीर में बहुत दर्द भी था. इस वजह से डॉक्टर्स ने सर्जरी टाल दी. अब अगर सब कुछ सामान्य रहा तो सर्जरी अगले हफ्ते होगी.

शोएब ने बताया कि दीपिका को कई दिनों से पेट में तेज दर्द था. शुरू में डॉक्टरों ने इसे इंफेक्शन समझा, लेकिन जब दर्द बढ़ता गया, तो स्कैन करवाया गया. स्कैन में सामने आया कि दीपिका के लिवर के बाएं हिस्से में ट्यूमर है, जो टेनिस बॉल जितना बड़ा है.

Related Articles

Back to top button