उत्तराखंडखेल

सर्विसेज की निरंतर बढ़त, महाराष्ट्र और हरियाणा की दमदार मौजूदगी…

खेल l 38वें राष्ट्रीय खेल की पदक तालिका में सर्विसेज ने 65 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 112 पदकों पर कब्जा जमाया है।

महाराष्ट्र ने सबसे अधिक 171 पदक जीते हैं, लेकिन इसमें स्वर्ण पदकों की संख्या 48 है, जिसके कारण वह दूसरे स्थान पर है।

हरियाणा ने 39 स्वर्ण पदकों सहित 140 पदक जीते हैं और तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

कर्नाटक 33 स्वर्ण पदकों के साथ चौथे स्थान पर है, जिसका कुल पदक अंक 78 है।

मध्य प्रदेश ने भी 27 स्वर्ण पदकों के साथ 67 पदक जीते हैं और पांचवें स्थान पर काबिज है।

तमिलनाडु क्रमशः 24 स्वर्ण और 82 पदकों के साथ छठे स्थान पर हैं।

मेजबान उत्तराखंड ने अब तक 22 स्वर्ण सहित कुल 97 पदक जीते हैं, जिससे राज्य 7 वें स्थान पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button