टेक्नोलॉजी

दुर्ग के तालाबों में जलकुंभी की समस्या नहीं होगी,,,

दुर्ग l अब दुर्ग के तालाबों में जलकुंभी की समस्या नहीं होगी इससे निजात पाने प्रदेश का पहला पोंड क्लीनर मशीन लगभग डेढ़ करोड़ रूपयों की लागत से दुर्ग निगम द्वारा खरीदा गया है,,

जिसका ट्रायल गहरे तालाब में उतार कर किया गया,, अक्सर बारिश के मौसम में शिवनाथ नदी के पास इंटकवेल में कचरा फंसने से पेयजल की आपूर्ति बाधित होती थी और तालाबों की सफाई भी मेन पॉवर की कमी से हो नहीं पाती थी,, जिससे तालाबों का पानी दूषित और जहरीला हो जाता था लोगों को निस्तारी की समस्या भी होने लगती थी,, ट्रायल के दौरान पानी की सतह पर तैरते जलकुंभी और कचरे की सफाई का प्रदर्शन किया गया,,

इस दौरान दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव नव निर्वाचित महापौर अलका बाघमार और निगम अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे,,,

Related Articles

Back to top button