छत्तीसगढ़

सीतानदी टाइगर रिजर्व से एक अच्छी खबर सामने आई…

छत्तीसगढ़ के सीतानदी टाइगर रिजर्व से एक अच्छी खबर सामने आई है, रिजर्व फारेस्ट में आने वाले धमतरी जिले के अरसि कन्हार गांव में ,बाघ के फुट प्रिंट मिले है ,ऐसे ही फुट प्रिंट कुछ दिनों पहले कुल्हाड़ी घाट में देखे गए थे..

वन विभाग की टीम इन पंजे के निशानों का विधिवत फोटो और नाप जोख कर रही है ,इन निशानों को पिछले निशानों से मिलाया जा रहा है ,साथ ही साथ जंगल मे ड्रोन और ट्रैप कैमरे से बाघ की तस्वीरें लेने की कोशिश भी शुरू हो गई है, खास तौर पर जंगल के अंदर तालाबो और जल स्तोत्रों के आसपास ऑटोमेटिक मोशन सेंसर्ड ट्रैप कैमरे लगाए जाने है…

भीषण गर्मी में जानवर या तो पानी के आसपास रहते है या प्यास बुझाने जरूर आते है ऐसे में वन विभाग को उम्मीद है कि दूसरे जानवरो की तरह बाघ की भी फोटो या वीडियो जरूर मिल जाएगी, फिलहाल बाघ के पद चिन्हों को फॉलो करते हुए पेट्रोलिग कारवाई जा रही है.. साथ ही साथ आसपास के गाँवो में मुनादी कर लोगो को सचेत भी किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button