बिज़नेस (Business)वायरल

10 फीसदी भागा शॉर्क टैंक की नमिता थापर की कंपनी का शेयर 

कंपनी के शेयर में 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है. यह लगातार दूसरा दिन है जब कंपनी के शेयर रॉकेट बन गए हैं. बीते 2 दिनों में शेयर की कीमतों में 20 फीसदी मजबूती आई है. कंपनी का मुनाफा जनवरी-मार्च तिमाही में 64 फीसदी बढ़ने से शेयरों की बिक्री बढ़ी है. शार्क टैंक इंडिया में जज रह चुकीं नमिता थापर कंपनी में होल टाइम डायरेक्टर हैं. उनके पास कंपनी के 50.71 लाख शेयर यानी 2.68 फीसदी हिस्सेदारी हैं.

एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स के शेयर बीएसई पर 23 मई को 10 फीसदी तेजी के साथ 1288.65 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई प्राइस 1577.50 रुपये और 52 वीक लो प्राइस 890 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 24417 करोड़ रुपये है.

 कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में साल-दर-साल अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 63 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की, जो 197 करोड़ रुपये दर्ज किया गया जबकि कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 2,116 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. 

Related Articles

Back to top button