देश - विदेश

Microsoft का सर्वर ठप, दुनियाभर में विमान सेवाएं प्रभावित; बैंकों पर भी पड़ा असर

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में आई समस्या की वजह से दुनियाभर में विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई देशों में विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से विमान सेवाएं प्रभावित हुई है। कई वमानन कंपनियों के फ्लाइट उड़ान नहीं भर पा रही हैं।

विश्वभर में Windows पर काम करने वाले सिस्टम को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। Microsoft के सर्वर ठप होने की वजह से दुनियाभर में बैंक से लेकर एयरलाइन्स तक की सर्विसेस बाधित हुई हैं।

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने बुलाई आपातकालीन बैठक 

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई एयरपोर्ट पर चेक-ईन सेवाएं बंद हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा अमेरिकी एयरलाइंस सर्विस पर असर पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने आपातकाल बैठक बुलाई है। ब्रिटिश समाचार चैनल स्काई न्यूज पर लाइव प्रसारण बंद हो चुका है naga788।समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी के बर्लिन एयरपोर्ट से विमानों के टेकऑफ बंद है। वहीं, एयरपोर्ट पर विमान सेवा रोक दी गई है। ब्रिटेन की रेल सेवा में भी तकनीकी खराबी आई है

Related Articles

Back to top button