छत्तीसगढ़

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर राजभवन में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके त्याग, साहस और संघर्षपूर्ण जीवन को स्मरण किया।

राज्यपाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने न केवल ब्रिटिश शासन के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष किया, बल्कि आदिवासी समाज की पहचान, अधिकार और स्वाभिमान को नई दिशा दी। वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय प्रेरणास्रोत रहे हैं।

जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे “जनजातीय गौरव दिवस” पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों तथा पूरे देश के नागरिकों को विशेष रूप से सभी जनजातीय भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस जनजातीय समाज के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और योगदान को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

कार्यक्रम में राज्यपाल सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना समेत राजभवन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने भी भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button