वायरल

नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आज आ गए जांजगीर चांपा जिले के चांपा नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप नामदेव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की…

जांजगीर चांपा l ,नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आज आ गए इसी कड़ी में आज जांजगीर चांपा जिले के चांपा नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप नामदेव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चांपा की जनता ने उन पर भरोसा जताते हुए भारी मतों से विजय दिलाई।

उनकी यह जीत नगर के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ रही है, क्योंकि उन्होंने रिकॉर्ड तोड़कर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर पुनः कब्जा जमाया है।

कांग्रेस प्रत्याशी राजेश अग्रवाल को 6097 वोटो से हराकर नगर पालिका चंपा में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, जिससे चांपा नगर में खुसी का माहौल है।

Related Articles

Back to top button