उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को लेकर डीएम ने ली बैठक…

उत्तराखंड l आगामी चारधाम यात्रा के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला सभागार में यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों के साथ बैठक की। इस दौरान हितधारकों द्वारा दिए गए सुझावों पर समीक्षा की गयी।


जिलाधिकारी नेे पीआईयू को तीर्थ पुरोहित आवास के 5 ब्लॉक मई तक पूर्ण करने और अन्य ब्लॉकों के कार्यो को शुरू कराने के साथ ही धाम में अलकनन्दा नदी की गाद हटाने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को बद्रीनाथ का ट्रैफिक प्लान बनाने के साथ ही अवैध तरीके से मन्दिर दर्शन कराने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने कहा कि यात्रा पंजीकरण को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।


साथ ही अतुल शाह और अन्य द्वारा पीपलकोटी में बिजली पानी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र विजिट कर समस्याओं का समाधान करने और सेमल डाला मैदान में शौचालय की व्यवस्था करने और सोलर लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। जल संस्थान को हेमकुण्ड मार्ग पर घोड़े खच्चरों के लिए गर्म पानी की व्यवस्था को सुचारू करने के निर्देश दिए।

सिंचाई विभाग को बद्रीनाथ के गेस्ट हाउस को व्यवस्थित करने और डीईओ पीआरडी को तीन स्वयंसेवक देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निर्माणदायी संस्थाओं को हर तीसरे दिन कार्य की प्रगति के फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने और अपने मजदूरों का पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button