पंडोंखर धाम में ऐतिहासिक महोत्सव…

मध्य प्रदेश l पंडोंखर धाम के संस्थापक। ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता ने ऐतिहासिक पंडोखर धाम मैं 12 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ऐतिहासिक महोत्सव की जानकारी पत्रकारों के साथ सांझा की.
धार्मिक स्थल पण्डोखर धाम में इस वर्ष 12 से 30 अप्रैल तक 29वें पण्डोखर धाम महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज के सान्निध्य में यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों से भरपूर रहेगा।
हनुमान जयंती पर 12 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ होगा। 13 से 19 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। हास्य कलाकारों, लोक कलाकारों और फिल्मी सितारों द्वारा विशेष प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।

मुख्य आकर्षणों में गजल नाइट, बॉलीवुड नाइट, रामलीला, कवि सम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय जादू शो शामिल हैं। महोत्सव के दौरान भव्य भजन संध्या, रामायण पाठ, भंडारे और कन्याओं द्वारा रामायण पाठ भी आयोजित किए जाएंगे।
महोत्सव के लिए धाम परिसर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ—पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग, आवास आदि—पूरी की जा चुकी हैं। लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
18 अप्रैल को महायज्ञ के अवसर पर पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज के छोटे भाई का विवाह भी संपन्न होगा, जो आयोजन का एक और विशेष आकर्षण होगा।