कोरबा

कोरबा में ट्रेलर से जा टकराई कार,सड़क किनारे कड़ी थी ट्रेलर,,,,

कोरबा। कार का खड़ी ट्रेलर में जा टकराने से पूर्व कांग्रेस पार्षद समेत सात सवार घायल हो गए. समय पर कार का एयरबैग समय पर खुल गया, जिससे चालक की जान बन गई,

कोरबा मुड़ापार वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षद गोपाल कुर्रे परिजनों के साथ नैला से देवी दर्शन कर वापस लौट रहे थे. कनकी मुख्य मार्ग पर उनकी कार सड़क के किनारे खड़ी हाइवा से जा टकराई. कार में सवार लोगों को राहगीरों ने बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना किया. कार में पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे उसकी पत्नी, बहन और भांजी सवार थे. ट्रेलर से कार के टकराने पर एयरबैग खुलने से चालक जीवन दास बाल-बाल बच गया, वहीं गोपाल कुर्रे के सिर पर गंभीर चोट आई है. वहीं उनकी पत्नी, बहन और भांजी समेत सात लोग घायल हुए हैं. दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

 सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर वाहन गलत दिशा में खड़ी हुई थी, जहां सामने से धूल और अंधेरा होने के चलते कर सीधे ट्रेलर में जा टकराया. 

Related Articles

Back to top button