वायरल

 नाबालिग बच्चों के लिए पेंशन योजना ,इस योजना के बारे में वित्त मंत्री ने की चर्चा….

कारोबार l वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एनपीएस naga788 वात्सल्य योजना की घोषणा की जिसमे केंद्रीय बजट 2024-25 के दौरान  नाबालिग बच्चों के लिए पेंशन खाते खोलने की थी। बच्चों को भविष्य में आर्थिक रूप से सुरक्षित रखने के लिए देश की सरकार की ओर से एनपीएस वात्सल्य योजना की घोषणा की गई, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 18 सितंबर 2024 को लॉन्च करेंगी।

योजना के तहत माता-पिता अपने बच्चे के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकेंगे, आइए विस्तार से जानते हैं कि सरकार की नई एनपीएस वात्सल्य योजना क्या है?

18 सितंबर 2024 को एनपीएस वात्सल्य योजना के साथ-साथ एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी लॉन्च करेंगी। योजना से जुड़ने वाले नए नाबालिग बच्चों के लिए सब्सक्राइब कार्ड के तौर पर परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) कार्ड जारी किया जाएगा। वित्त मंत्री द्वारा नाबालिग अंशधारकों को स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या आवंटित की जाएगी।

एनपीएस वात्सल्य योजना के तहत सभी अभिभावक निवेश कर सकते हैं। इस योजना में निम्न या उच्च वर्ग का कोई अंतर नहीं है। अभिभावक बच्चे के नाम पर पेंशन खाता खोल सकते हैं, जिसके लिए खाते में सालाना 1000 रुपये जमा करने होंगे।

Related Articles

Back to top button