रायपुर

CG की महतारियों के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना की 5वीं किस्त इस दिन होगी जारी, CM विष्णुदेव ने दी जानकारी.

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महतारियों को सीएम विष्णुदेव ने बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये बताया कि इस बार महतारी वंदन की राशि 1 जुलाई को जारी कर दी जाएगी। सोमवार को 12 बजे पांचवीं किस्त की राशि 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इसी के साथ ही महिलाओं के खाते में एक- एक हजार जमा हो जाएंगे।

मालूम हो कि महतारी वंदन योजना प्रदेश में 01 मार्च 2024 से लागू की गयी है तथा मार्च माह की सहायता राशि 10.03.2024 को महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन करते हुए की गयी थी।

Related Articles

Back to top button