
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को अपने गृह जिला जशपुर के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर विकास कार्यों और सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे।

सीएम विष्णु देव साय का जशपुर दौरा कार्यक्रम
- सुबह 11:00 बजे
मुख्यमंत्री ग्राम सामरबार पहुंचेंगे, जहां वे एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। - दोपहर 12:40 बजे
इसके बाद वे ग्राम दोकड़ा जाएंगे, जहां सामुदायिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र को विकास की सौगात देंगे। - दोपहर 1:50 बजे
मुख्यमंत्री ग्राम ढूढरुडांड पहुंचेंगे। यहां वे अखिल भारतीय आदिवास कंवर समाज विकास समिति द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे और समाज के लोगों को संबोधित करेंगे।
रात्रि विश्राम
दिनभर के कार्यक्रमों के पश्चात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले में ही स्थित अपने निज निवास ग्राम बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व व्यवस्थाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके दौरे से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने और सामाजिक संगठनों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



