छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दंतेवाड़ा दौरे पर….

रायपुर।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज दंतेवाड़ा जिले के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय सुबह 11 बजे रायपुर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। दंतेवाड़ा पहुंचने के बाद वे सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। मां दंतेश्वरी मंदिर बस्तर संभाग की आस्था का प्रमुख केंद्र है और मुख्यमंत्री का यहां दर्शन करना क्षेत्रवासियों के लिए विशेष महत्व रखता है।

दर्शन-पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री बस्तर पण्डुम 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, लोककला, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाला प्रमुख उत्सव है, जिसमें बड़ी संख्या में कलाकार, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल होते हैं।

कार्यक्रम में सहभागिता के बाद मुख्यमंत्री नवीन सर्किट हाउस, दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे, जहां वे कुछ समय विश्राम करेंगे एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संक्षिप्त मुलाकात भी कर सकते हैं।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2:35 बजे दंतेवाड़ा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button