छत्तीसगढ़बीजापुरराजनीति

रेत माफियाओं से भाजपा नेताओं सांठगांठ का लगा  आरोप,7 सदस्यीय समिति का गठन किया पीसीसी दीपक बैज ने ….

बीजापुर l  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज  ने क्षेत्रीय विधायक विकम मंडावी के संयोजकत्व में सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है.भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा रेत माफियाओं से मिलकर कर रेत की अवैध तस्करी किये जाने व ग्राम पंचायतों पर रेत माफियाओं को ठेका देने का दबाव बनाये जाने के मामले को लेकर.

 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार की बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत-तरलागुड़ा, भद्राकाली, अटुकपल्ली, चंदुर एवं तिमेड़ में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का रेत माफियाओं से सांठगांठ का आरोप लगते हुए.

 दीपक बैज ने जांच समिति के सदस्यों से आग्रह है किया कि वे अविलंब प्रभावित गांवों का दौरा कर पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय ग्रामवासियों से चर्चा कर प्रकरण की वस्तुस्थिति से अवगत होकर – अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें.शंकर कुडियाम अध्यक्ष जिला पंचायत बसंत ताटी सदस्य-जिला पंचायत, सरिता चापा सदस्य-जिला पंचायत,  कामेश्वर गौतम पूर्व अध्यक्ष-कृषि उपज मंडी, रमेश पामभोई अध्यक्ष-ब्लाक कांग्रेस कमेटी विकम मंडावी विधायक-बीजापुर,  नीना रावतिया महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी, लालू राठौर अध्यक्ष-जिला कांग्रेस कमेटी शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button