छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान–2025’ का शुभारंभ किया..

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान–2025’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अभियान के पोस्टर का अनावरण किया और समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ हमारी संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने इस परीक्षा अभियान को गौ संवर्धन के वैज्ञानिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व को समाज में प्रसारित करने का सराहनीय प्रयास बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की परीक्षाओं से नव पीढ़ी में गौ के प्रति जागरूकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा।

उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक दृष्टिकोण तक सीमित नहीं, बल्कि यह पर्यावरण, स्वास्थ्य और ग्रामीण आजीविका से भी गहराई से जुड़ा हुआ विषय है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह अभियान छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल होगा

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अभियान की रूपरेखा, परीक्षा के आयोजन की प्रक्रिया और इसके माध्यम से होने वाले जनजागरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गौ विज्ञान परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम नागरिकों में गौ आधारित ज्ञान, परंपरागत उपयोग और आधुनिक वैज्ञानिक शोध के प्रति समझ बढ़ाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button