उत्तराखंड

महिलाओं पर चढ़ा कुमाऊनी होली का रंग जमकर किया होली गायन…

उत्तराखंड l होली का त्यौहार नज़दीक है और इसकी धूम पूरे देश में देखी जा रही है, लेकिन आज हम आपको लेकर चलते हैं उत्तराखंड के रामनगर में जहां महिलाओं ने होली का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

कुमाऊंनी होली का अलग ही रंग होता है और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिलाओं ने पूरे जोश के साथ इसे मनाना शुरू कर दिया है। वही पारंपरिक कुमाऊनी बैठकी होली के गीतों के साथ महिलाओं ने जमकर नृत्य किया है। रामनगर में जहाँ महिलाओं पर होली का रंग पूरी तरह चढ़ चुका है और महिलाएं घरों से बाहर निकलकर होली का जश्न मना रही हैं।

यहाँ की महिलाओं ने होली के पारंपरिक गीतों पर नृत्य किया और माहौल को पूरी तरह से रंगीन बना दिया। वही “ऐसी बंसी बजाई घनश्याम ने” और “होली खेलन कैसे जाऊं सखी रे” जैसे होली गीतों पर महिलाओं ने जमकर थिरकते हुए एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया है। आपको बता दे पूरे कुमाऊं क्षेत्र में इस समय होली का खुमार छाया हुआ है,

यह त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं बल्कि मेलजोल और आपसी प्रेम का भी प्रतीक है। महिलाएं एक-दूसरे से गले मिलकर और रंग लगाकर इस पावन पर्व की शुभकामनाएँ दे रही हैं, तो वही महिलाए कुमाऊंनी बैठकी होली के रंग में रंग चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button