महिलाओं ने बुरास के फूलों से तैयार किया होली का हर्बल रंग..

लोहाघाट l लोहाघाट में वेली क्रिएशन संस्था की अध्यक्ष नेहा मुरारी के दिशा निर्देश पर संस्था से जुड़ी महिलाओं के द्वारा होली पर्व के लिए नेचुरल हर्बल रंग तैयार किया जा रहा है जिसमें संस्था की 25 से 30 महिलाएं हर्बल रंग तैयार करने में जुटी हुई है संस्था अध्यक्ष नेहा मुरारी ने बताया वेली क्रिएशन की महिलाओं के द्वारा होली के लिए राज्य पुष्प बुरास, हल्दी ,मेरीगोल्ड के फूलों , पालक तथा चुकंदर से नेचुरल हर्बल रंग तैयार किया जा रहे हैं ,

नेहा ने बताया लगभग 60 किलो रंग तैयार कर लिया गया है जिसे आन ऑनलाइन माध्यम से बेचा जा रहा है कहा लोहाघाट के रामलीला मंच के पास स्टॉल लगाकर भी इस रंग को बेचा जाएगा बताया हमारे समूह के द्वारा बनाए गए नेचुरल रंग की काफी मांग बड़ रही है लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं कहा नेचुरल रंगो से त्वचा व आंखों को नुकसान नहीं पहुचता है बताया संस्था में क्षेत्र की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को जोड़कर रोजगार दिया जाता है जो घर का काम करने के साथ-साथ रोजगार भी करती हैं महिलाओं के द्वारा सीजन के मुताबिक प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं.

जिनमें हाथ से बनी बनियाने ,राखियां खिलौने आदि बनाए जाते हैं जिनकी ऑनलाइन बाजार में अच्छी मांग है वही समूह की महिलाओं ने अपनी अध्यक्ष नेहा को धन्यवाद देते हुए कहा उनके द्वारा उन्हें घर पर रोजगार दिया गया है जिसके लिए वह उनके आभारी है महिलाओं ने जनता से अपील करते हुए कहा बाजार के घातक रंगों की बजाय हर्बल नेचुरल रंग का प्रयोग कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे वही छेत्रीय लोगों के द्वारा भी सस्था की महिलाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई कहा वैली क्रिएशन की महिलाओं के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के लोकल फार वोकल नारे को धरातल पर उतारा जा रहा है
रंग तैयार करने में शोभा देवी, मंजू देवी ,कमला देवी ,हीरा देवी ,सरस्वती पांडे, पूजा उप्रेती, नंदा देवी, कलावती , हेमा जोशी ,रिया उपाध्याय, सरिता ,बबीता ,गीता सामंत ,बिमला जोशी ,पुष्पा पांडे, दीपिका चंद ,सीमा चौहान ,दीपा गिरी, मंजू देवी , चंद्रा सामंत, सुमन ढेक आदि शामिल रही