रायपुर

पति – पत्नी के झगड़े में पति ने लगा दी घर में आग ,जिसमे आग में झुलसने से पति की मौत….

रायपुर।  रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के रामेश्वर नगर में पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ. इस दौरान गुस्साए पति ने घर में आग लगा दी. घटना की सूचना पर पुलिस की टीम बचाव करने के लिए पहुंची. पुलिस टीम महिला को घर से बाहर निकाल ही रही थी, तभी सिलेंडर फट गया, जिससे दो आरक्षक समेत पांच लोग झुलस गए. वहीं, इस हादसे में पति की जलकर मौत हो गई है.

रामेश्वर नगर में पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर थाना पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची थी, जहां पति ने घर में आग लगा दी थी. पत्नी संध्या को बचाकर बाहर ले जाने के दौरान घर में रखा सिलेंडर फट गया, जिससे पेट्रोलिंग स्टाफ के दो आरक्षक, विकास सिंह और हेमंत गिलहरे झुलस गए, साथ ही तीन अन्य नागरिक भी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं पति राजा राव (40 वर्ष) की आग में जलने के कारण मौके पर ही मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button