बिलासपुर

ग्रीन कॉरिडोर बना कर एम्बुलेंस को रवाना किया..

बिलासपुर l बिलासपुर में संवेदनशील पहल करते हुए पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दो नवजात बच्चों को बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद एयर लिफ्ट कराया। इस दौरान अस्पताल से ग्रीन कॉरिडोर के जरिए एम्बुलेंस दोनों नवजातों को लेकर बिलासा एयरपोर्ट पहुंची। दरअसल मामला प्रीमैच्योर जुड़वा बच्चों से जुड़ा है। जो जन्म के बाद ही क्रिटिकल स्टेज में थे।

दोनों बच्चों का वजन और प्लेटलेट्स बेहद कम था। बच्चों के परिजनों ने नाजुक हालत में पैदा हुए नवजातों के बेहतर इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद ले जाने का निर्णय लिया। लेकिन नाजुक स्थिति के बीच बच्चों को सुरक्षित एयर एंबुलेंस तक ले जाने की बड़ी चुनौती थी। पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी गई।

जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल से बिलासा एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया। बाद में एंबुलेंस के जरिए ग्रीन कॉरिडोर से नवजातों को बिलासा एयरपोर्ट पहुंचाया गया। यहां से एयर एंबुलेंस के जरिए बच्चों को हैदराबाद एयरलिफ्ट कर दिया गया है। हैदराबाद में आगे बच्चों का उपचार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button