हेल्थ (Health)

गर्मी की थकान और तनाव को कहें बॉय-बॉय, ये 5 योगासन दिलाएंगे ताजगी और शांति,,

डिप ब्रीदिंग एक साधारण और प्रभावी व्यायाम है जो शरीर को तुरंत ताजगी देता है। इसको किसी भी शांत जगह पर आराम से बैठकर कर सकते हैं। गर्मियों में यह थकान और चिड़चिड़ापन कम करता है और नींद की गुणवत्ता में भी सुधार करता है। 

शीतली प्राणायाम शरीर को ठंडक प्रदान करने में मदद करता है जो गर्मियों में लाभकारी है। यह व्यायाम शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है और थकान को कम करता है। इससे तनाव,गुस्सा और अनिद्रा में लाभ मिलता है।

अनुलोम विलोम मस्तिष्क और शरीर के संतुलन को बनाए रखने में सहायता करता है। इससे मस्तिष्क को ऑक्सीजन मिलता है, जिससे थकान और सुस्ती दूर होती है। गर्मियों में यह आसान करने से मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता बेहतर होती है। 

भस्त्रिका एक ऊर्जावान ब्रीदिंग तकनीक है जो शरीर को तुरंत ताजगी देती है‌। यह व्यायाम लंग्स की क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। ब्लड में ऑक्सीजन का स्तर सुधरता है तथा सुस्ती और थकान को दूर करने में सक्षम होता है।

कल्पभाति एक शक्तिशाली व्यायाम है जो शरीर को डिटॉक्स करता है यह व्यायाम मस्तिष्क को ऑक्सीजन प्रदान करता है,यह थकान और ब्रेन फाग को दूर करता है, गर्मियों में यहां पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और शरीर को हल्का महसूस कराता है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button