मनोरंजन

 Divya Khossla, भड़कीं करण जौहर के अभद्र भाषा के इस्तेमाल से

प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस दिव्या खोसला (Divya Khossla) ने ‘जिगरा’ के मेकर्स पर ‘सावी’ की स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगाया है।एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘जिगरा’ जब से रिलीज हुई है, तब से लोग इसके बारे में बात तो कर रहे हैं, लेकिन फिल्म को पॉजिटिव से ज्यादा नेगेटिव पब्लिसिटी मिल रही है।दिव्या खोसला ने मेकर्स पर ‘सावी’ की स्टोरी आइडिया चुराने का आरोप लगाया है, तब से करण जौहर और उनके बीच विवाद शुरू हो गया है। करण, जिगरा फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने दिव्या का बिना नाम लिए उन्हें मूर्ख कहा, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। लेकिन इनके बीच के विवाद ने अब और गंभीर रूप ले लिया है।

  एक थिएटर की  फोटो शेयर की थी, दिव्या खोसला ने  जिसमें जिगरा फिल्म चल रही थी। वह थिएटर पूरी तरह से खाली था। दिव्या ने तब कहा था कि आलिया भट्ट में सच में बहुत जिगरा है। अपनी ही फिल्म के लिए टिकट्स खरीद लिए और फेक कलेक्शन अनाउंस कर दिए। इस पर करण ने एक पोस्ट में बिना एक्ट्रेस का नाम लिए उन्हें मूर्ख कहा था। दिव्या भी कहां चुप रहने वाली थीं। उन्होंने भी कह दिया कि जो चोरी करते हैं, वह शांत रहकर ही लड़ाई में बने रह सकते हैं। उनकी खुद की कोई आवाज नहीं होती। 

 इंटरव्यू में दिव्या खोसला ने करण जौहर के उन्हें मूर्ख कहने की बात पर खुलकर भड़ास निकाली है। ”आज जब मैं बोल रही हूं, तो मिस्टर करण जौहर मुझे चुप कराने के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्या ये सही है कि आप एक महिला को बेवकूफ कहें? अगर ऐसा मेरे साथ हो सकता है, तो उनका क्या जो इंडस्ट्री में नए हैं। यहां कोई राजा नहीं है और मैं एक सब्जेक्ट की तरह ट्रीट किए जाना पसंद नहीं करूंगी।”

Related Articles

Back to top button