मनोरंजन

Dhurandhar The Revenge का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त एक्शन में दिखे Ranveer Singh…

Dhurandhar The Revenge का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। यह फिल्म सुपरहिट स्पाई-एक्शन ड्रामा Dhurandhar का सीक्वल है, जिसमें एक बार फिर दमदार अंदाज में Ranveer Singh नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनका एक्शन, इंटेंस लुक और जबरदस्त डायलॉग फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

ट्रेलर में दिखा जबरदस्त एक्शन

फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह का किरदार हमजा पहले से ज्यादा खतरनाक और मिशन पर केंद्रित दिखाई दे रहा है। ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस, बड़े स्तर के स्टंट और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिलते हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा— “मैंने कहा था ना, ये निजी मामला है… ट्रेलर अब रिलीज़ हो गया है। 18 मार्च को होने वाले प्रीव्यू के लिए अभी बुक करें। ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के मौके पर दुनियाभर में रिलीज हो रही है।”

पहले पोस्टर से बढ़ी थी उत्सुकता

ट्रेलर से पहले रणवीर सिंह ने फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया था, जिसमें वे हमजा के किरदार में बेहद इंटेंस नजर आए थे। पोस्टर के साथ उन्होंने जानकारी दी थी कि फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च सुबह 11:01 बजे रिलीज किया जाएगा। इस अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

दमदार स्टार कास्ट

फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कई बड़े कलाकार नजर आएंगे, जिनमें Arjun Rampal, Sanjay Dutt और R. Madhavan प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं Akshaye Khanna भी फिल्म में रहमान डकैत के किरदार में विशेष भूमिका में नजर आ सकते हैं।

पहले पार्ट से ज्यादा ग्रैंड होगी फिल्म

बताया जा रहा है कि फिल्म का दूसरा पार्ट पहले से कहीं ज्यादा बड़ा और भव्य बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का संभावित रन टाइम करीब 3 घंटे 45 मिनट हो सकता है।

रिलीज से पहले ही जबरदस्त एडवांस बुकिंग

फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी मजबूत बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही फिल्म ने अमेरिका में लगभग 1 मिलियन डॉलर के आसपास एडवांस कमाई कर ली है।

फिल्म 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के अवसर पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और खास बात यह है कि उस दिन यह फिल्म सोलो रिलीज के तौर पर बड़े पर्दे पर आने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button