छत्तीसगढ़राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक: एक ओर हीटवेव, दूसरी ओर बारिश-आंधी का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम ने इन दिनों दोहरा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव लोगों को झुलसा रही है, जबकि दक्षिणी इलाकों में मौसम करवट लेने के संकेत मिल रहे हैं।

नौतपा के दूसरे दिन तापमान ने कई शहरों में 44 से 45 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर लिया। मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्म शहर राजनांदगांव रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में 44.5 डिग्री और दुर्ग में 44.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत की संभावना बेहद कम है। हालांकि इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

इधर, दक्षिण बस्तर के जिलों—सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव में मेघगर्जन, बिजली चमकने, तेज हवाएं और हल्की बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

राजधानी रायपुर में बुधवार को भी हीटवेव का असर जारी रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button