करोड़ों रुपए की सौगातों का पिटारा लेकर जुन्नारदेव पहुंचे सांसद…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से देश के 20 करोड़ लोगों को मिल रहा शुद्ध पेयजल : बंटी विवेक साहू.सांसद ने जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में जलप्रदाय योजना और उप स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से दी 6 करोड़ 25 लाख के विकास कार्यो की सौगातपालाचौरई को 188 लाख की जलप्रदाय योजना और 35 लाख की सड़क मिली.

ग्राम उमरिया फदाली पुरैना खालसा मरकाढ़ाना आवरिया खुमकाल और सातग्वारी में 65-65 लाख की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्रों का किया भूमि पूजन,

सांसद बनने के बाद जिले के विकास को नई गति देने में जुटे बंटी विवेक साहू सोमवार को करोड़ों रुपए की सौगातों का पिटारा लेकर जुन्नारदेव पहुंचे।सांसद साहू ने जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन करते हुए 6 करोड़ 25 लाख के कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी है।

इसमें पालाचौरई में 188 लाख की जलप्रदाय योजना और 35 लाख की सी.सी. रोड एवं नाली का भूमिपुजन ग्राम उमरिया फदाली पुरैना खालसा मरकाढ़ाना आवरिया, खुमकाल और सातग्वारी में 65-65 लाख की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्रों को भूमि पूजन एवं बेलगांव माल में 12 लाख की लागत से हुए कार्यो का लोकार्पण शामिल है।
