
भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान आज भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता श्री विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री साय ने श्री हरिचंदन से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ और ओडिशा से जुड़े विषयों के साथ सार्वजनिक जीवन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी बातचीत हुई।
मुख्यमंत्री साय और विश्वभूषण हरिचंदन के बीच हुई यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यपाल के साथ अपने अनुभव भी साझा किए और उनके मार्गदर्शन एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान की चर्चा की।
ओडिशा प्रवास के दौरान कई महत्वपूर्ण मुलाकातें
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों ओडिशा प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने भुवनेश्वर स्थित लोक भवन में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से भी शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल के साथ मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
इसके बाद मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर मुलाकात की। श्री हरिचंदन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ओडिशा के वरिष्ठ राजनेता के रूप में उनका लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है।
मुख्यमंत्री के ओडिशा प्रवास के दौरान हुई इन मुलाकातों को पड़ोसी राज्यों के बीच संवाद और आपसी संबंधों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



