उत्तराखंड

चार धाम यात्रा को लेकर श्रीनगर के तीन स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन l

उत्तराखंड l चार धाम यात्रा को लेकर श्रीनगर के तीन स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए आज एक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉकड्रिल ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन स्थानों—चमधार, फरासु और श्रीनगर—में आयोजित की गई। जिसमे आग लगना,लैंड स्लाइड और सड़क दुर्घटना थी। इस मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में सभी विभागों के बीच समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली की जांच करना था। कार्यक्रम में पुलिस, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, परिवहन, और फायर सर्विस सहित सभी संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी रही। जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसी मॉकड्रिल्स से न केवल विभागों के बीच बेहतर तालमेल विकसित होता है, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते प्रभावी कदम उठाने में सहायता मिलती है।

Related Articles

Back to top button