उत्तराखंड

आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के साथ भारत की तीनों सेनाओं को शक्ति प्रदान करने के लिए पूजन अर्चन की गई…

श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के द्वारा आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के साथ भारत की तीनों सेनाओं के वीर सपूतों एवं प्रधानमंत्री मोदी को शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान श्री बद्री विशाल के यहां विशिष्ट पूजन अर्चन कर हवन की आहुतियां दी गई।

भगवान श्री बद्री विशाल एवं श्री महालक्ष्मी का आवाहन करते हुए ऐसे समय में भारत के तीनों सेनाओं के वीर सपूतों रणबाकुरों एवं प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री, गृहमंत्री को अद्भुत शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान बद्री विशाल से प्रार्थना की गई।

Related Articles

Back to top button