
जितेंद्र गुप्ता@कोरबा। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार आर्टिक ने दो बाईक सवारों को लिया अपनी अपनी चपेट में ले लिया।बाइक सवार तीन युवकों की हालत गंभीर हैं। जबकि दो घायल युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक युवक का दर्री NTPC अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। दोनों बाइक सवार युवक कटघोरा से कोरबा की ओर जा रहे थे। उसी दौरान दरी के पास हादसे का शिकार हुए। दुर्घटना होते ही रोड पर लंबा जाम लग गया। मौके पर दर्री पुलिस पहुंची।