वायरल

 भोपाल में छठ पूजा के लिए खास तैयारियां, 50 से ज्यादा घाटों का निर्माण …

आस्था l  शहर में रहने वाले भोजपुरी समुदाय के लोगों के लिए छठ पूजा महापर्व के लिए भोपाल में 50 से ज्यादा घाटों का निर्माण किया गया है. सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी तरह की व्यवस्थाएं बनाई गई हैं. ऐसे में आज से भोपाल में भी छठ पूजा का उत्साह नजर आएगा. नगर निगम के कर्मचारी सभी घाटों पर व्यवस्थाएं संभालेंगे, छठ पूजा के चलते घाटों की साफ-सफाई हो चुकी है. 

 चार दिन तक चलेगाछठ पूजा , पांच नवंबर से शुरुआत होगी, जहां भोपाल में भोजपुरी एकता मंच की तरफ से भोजपुरी पूर्वांचल समाज छठ महापर्व मनाएगा. पंचांग के अनुसार, छठ पूजा के पर्व की शुरुआत कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है. इसलिए 5 नवंबर को नहाए खाए के साथ छठ पूजा की शुरुआत होगी. 6 नवंबर को खरना रहेगा, जबकि 7 नवंबर को डाला छठ रहेगी और 8 नवंबर को पारण समापन के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो जाएगा. 

लोक गायिका विजया भारती की पारंपरिक छठ गीतों पर आधारित प्रस्तुति होगी. जबकि 2100 दीपों का दीपदान भी यहां किया जाएगा भोजपुरी एकता मंच की तरफ से, इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है. इस दिन से महिलाएं छठी मैया की पूजा करती है. माना जाता है कि छठ पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है. छठ पूजा में ढलते सूर्य को अर्ग दिया जाता है.

Related Articles

Back to top button