Uncategorized

घरों के अंदर घुसा पानी,निगम आयुक्त जायजा लेने सड़क पर उतरे…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में  मौसम विभाग ने  7 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट  साथ ही ऑरेंज में 5 और येलो में 9 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.  सोमवार शाम से ही प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. वहीं राजधानी रायपुर में भी झमाझम बारिश हो रही है. कल रात से हो रही लगातार बारिश से राजधानी के कई हिस्सों में लबालब पानी भर गया है, जिससे लोगों का जीवन अस्तव्यस्त हो गया है.

 रायपुर में भाठागांव बस स्टैंड के पास पानी भरने की वजह से एक सड़क बंद करनी पड़ी है. भाठागांव से काठाडीह का रास्ता पुलिया में पानी भरने की वजह से बंद है. वहीं प्रोफेसर naga788 कॉलोनी सेक्टर 2-3 के पास भी कई घरों में घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे घर में रखे सामान भी भीग गए हैं. सुमेरु मठ के पास भी पानी भरा है. साथ ही कई जगहों के सड़कों में पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. वहीं बारिश के बीच रायपुर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा शहर की स्थिति का जायजा लेने निकले हैं. उनके साथ निगम की अधिकारी भी मौजूद हैं.

Related Articles

Back to top button