बलौदाबाजार

एपीएल अपोलो स्टील प्लांट में एक मजदूर की लोहे के वजनी पाइप के नीचे दबने से मौत ….

बलौदाबाजार। एपीएल अपोलो स्टील प्लांट में एक में एक मजदूर रविन्दर यादव की लोहे के वजनी पाइप के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई है.बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के हथबंद थाना क्षेत्र के ग्राम रिंगनी में स्थित हैं. यह घटना बीते शाम की है, घटना के बाद कंपनी के लोग आनन-फानन में मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा ले गए, लेकिन मजदूर की पहले ही मौत हो चुकी थी.

 आज मृतक मजदूर के परिजन और बड़ी संख्या में मजदूर साथी अपोलो स्टील प्लांट के गेट के सामने प्रदर्शन कर एक करोड़ रूपये मुआवजा, परिवार के दो लोगों को नौकरी और आजीवन पेंशन देने की मांग कर रहे हैं. मजदूरों के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में जिले से पुलिस बल भेजा गया है. सूत्र बता रहे हैं कि मांग को लेकर मजदूर संगठन परिजन और कंपनी प्रबंधन के बीच बातचीत चल रही है पर बात बन नहीं रही है और मजदूर अपनी मांग पर अड़े हुए हैं.

Related Articles

Back to top button