राजनीति

अमित शाह ने हरियाणा की चुनावी रैली में  कहा, दलित विरोधी पार्टी है कांग्रेस,

अमित शाह हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टोहाना में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. हरियाणा विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होने हैं. जिसमे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए इसे दलित विरोधी पार्टी बताया है और कहा है कि इसने कुमारी शैलजा और अशोक तंवर जैसे दलित नेताओं का अपमान किया है. 

अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस पार्टी दलित विरोधी है. कांग्रेस ने हमेशा दलित नेताओं का अपमान किया है, चाहे वह अशोक तंवर हों या बहन कुमारी शैलजा. कांग्रेस ने सभी का अपमान किया है.” “जब कांग्रेस की सरकार थीं तब  दिल्ली के दामाद को खुश करने के लिए हरियाणा किसानों की भूमि कौड़ी के मोल बिकी. हुड्डा साहब की सरकार में, डीलरों का बहुत दबदबा था, दामाद का दबदबा था और भ्रष्टाचारियों naga788 का दबदबा था. भाजपा ने डीलर और दामाद की सरकार को खत्म कर दिया है.

 अमेरिका में राहुल गांधी के दिए बयान पर अमित शाह ने कहा, ” सिख गुरुओं पर पूरा देश नाज करता है. हर घर में नानक देव महाराज की तस्वीर लगी है और ये राहुल बाबा कहते हैं कि सिखों को भारत में पगड़ी पहनने की स्वतंत्रता नहीं है, सिखों को भारत में कड़ा पहनने की स्वतंत्रता नहीं है, गुरुद्वारा जाने की इजाजत नहीं है. राहुल बाबा, किस भारत की आप बात कर रहे हैं. यहां हम सब शान से पगड़ी बांधकर गुरुग्रंथ साहब के सामने मत्था टेकते हैं.”

Related Articles

Back to top button