छत्तीसगढ़

आज दूसरा दिन है राष्ट्रपति मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे का , आज वे राजधानी रायपुर और भिलाई के दौरे पर रहेंगी.

रायपुर l छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है.भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी का,आज वे राजधानी रायपुर और भिलाई के दौरे पर रहेंगी.  राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा को लेकर रायपुर और दुर्ग हाईअलर्ट पर रखा गया है.इसके लिए अन्य जिलों से अतिरिक्त बल भी बुलाया गया है. साथ ही आईजी, डीआईजी, एडिशनल एसपी समेत 100 से अधिक अधिकारी ड्यूटी में तैनात रहेंगे.

 आज सुबह 9 बजे राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू जगन्नाथ मंदिर  दर्शन करेंगीं. रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगीं सुबह 10 बजे ,11 बजे IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.,भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी दोपहर 1:30 बजे,दोपहर 3:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी,शाम 5 बजे दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी.

Related Articles

Back to top button