देश - विदेश

चूड़ीवाला इलाके में सड़क धंसने से भरभराकर गिरी मस्जिद, मची अफरा-तफरी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के चूड़ीवाला इलाके में एक मस्जिद के अचानक गिरने से हड़कंप मच गया है। ये मस्जिद सड़क धंसने की वजह से गिरी। अचानक मस्जिद के गिरने से अफरा-तफरी का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

इस मस्जिद को करीब 10 साल पहले बनाया गया था और ये संगमरमर की मस्जिद के नाम से फेमस थी। आज सुबह के वक्त पुलिस को ये सूचना मिली कि मस्जिद के सामने सड़क धंस गई। इसके बाद पुलिस ने आस-पास की दुकानों को खाली कराया, जिससे कोई अनहोनी ना हो।


दोपहर में अचानक ये मस्जिद भरभराकर गिर गई। गनीमत ये रही कि इसकी जद में कोई इंसान नहीं आया क्योंकि पुलिस ने पहले ही आस-पास के इलाके को खाली करा लिया था। अब पुलिस और प्रशासन इस बात की जांच में जुटा है कि सड़क क्यों धंसी।

इसके अलावा स्थानीय मुसलमानों का कहना है कि मस्जिद को दोबारा बनाया जाए। फिलहाल मलबे को सड़के से हटाने का काम जारी है।

Related Articles

Back to top button