छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर प्रेस क्लब में 13 अक्टूबर को लगेगा विशाल निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, जुटेंगे नामी विशेषज्ञ

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब एवं विश्व आयुर्वेद परिषद, छत्तीसगढ़ इकाई के तत्वाधान में मंगलवार,13 अक्टूबर को रायपुर प्रेस क्लब, मोतीबाग में एक दिवसीय विशाल आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया है। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श के साथ उपलब्ध औषधियां भी मिलेंगी। इस शिविर की विशेषता यह है कि इसमें विभिन्न गंभीर एवं जटिल रोगों के विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में सेवा देने वाले प्रमुख डॉक्टरों एवं उनके विभागों की सूची इस प्रकार है:

  • डॉ. अजय कुलश्रेष्ठ — डायबिटीज
  • डॉ. पतंजलि दीवान — आमवात, आर्थराइटिस
  • डॉ. सरोज आहूजा — स्त्री रोग
  • डॉ. चन्द्रेश सिन्हा — चर्म रोग
  • डॉ. सतीश चंद्रवंशी — गुदा रोग
  • डॉ. नरेन्द्र दत्त मिश्रा — हृदय रोग
  • डॉ. ऋतुराज टांक — पेट रोग
  • डॉ. कृष्ण दास मानिकपुरी — लीवर रोग
  • डॉ. मनोहर लहेजा — कैंसर

विश्व आयुर्वेद परिषद के अध्यक्ष डॉ मनोहर लहेजा एवं प्रचार प्रभारी डॉ कृष्णदास मानिकपुरी ने अधिक से अधिक नागरिकों से इस शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।

भवदीय,
डॉ. कृष्ण दास मानिकपुरी
प्रांत प्रचार-प्रसार प्रभारी
विश्व आयुर्वेद परिषद, छत्तीसगढ़ इकाई

Related Articles

Back to top button