क्राइमछत्तीसगढ़

अवैध रेत-गिट्टी परिवहन के मामले में 7 वाहन जब्त

रायपुर, 05 जून 2026

खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत और गिट्टी का परिवहन कर रहे 7 वाहनों को जब्त किया है। मरवाही क्षेत्र के पीपरडोल और दुपटिया इलाके में यह कार्रवाई की गई है। जब्त वाहन मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    सहायक खनि अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों के मालिकों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित अर्थदंड और समझौता राशि जमा कराने के बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा। कलेक्टर ने कहा है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button