छत्तीसगढ़

गैस पाइपलाइन मीटर हुआ ब्लास्ट

एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी BPCL के द्वारा घर-घर गैस पाइपलाइन कनेक्शन दिए गए हैं, ताकि लोगों को सिलेंडर पर निर्भरता से राहत मिल सके। लेकिन अब यही गैस पाइपलाइन लोगों के लिए खतरा बनती नजर आ रही है।


बीती शाम मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 08 में राकेश सिंह के घर लगे गैस पाइपलाइन मीटर में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि उस समय घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में डर और भय का माहौल बना हुआ है राकेश सिंह ने प्रशासन और कंपनी से गैस पाइपलाइन हटाने की मांग की है वहीं विभागीय अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इस घटना से घरों में लगाए गए गैस पाइपलाइन की सिस्टम में लापरवाही सामने आ रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है। अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button