छत्तीसगढ़राजनीति

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन प्रक्रिया में शामिल होने दिल्ली पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ दिल्ली में छत्तीसगढ़ सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री, राज्य सरकार के कई मंत्री तथा लोकसभा सांसद भी मौजूद हैं। सभी नेता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ होने वाली बैठकों में भाग ले सकते हैं, जहां संगठन के आगामी कार्यक्रमों और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर मंथन किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री साय का यह दौरा मुख्य रूप से पार्टी संगठन से जुड़ा हुआ है, हालांकि इस दौरान कुछ राज्य से जुड़े अहम मुद्दों पर भी केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार शाम तक रायपुर लौट सकते हैं, लेकिन अब तक उनके दिल्ली प्रवास को लेकर कोई औपचारिक कार्यक्रम या शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। ऐसे में राजनीतिक हलकों में इस दौरे को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

इस दौरे को आगामी समय में पार्टी की रणनीति और संगठनात्मक बदलावों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है

Related Articles

Back to top button