साहित्य उत्सव की तैयारियां तेज, 23 से 25 जनवरी तक रायपुर में होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ में साहित्य प्रेमियों के लिए खुशखबरी है…
राज्य सरकार द्वारा 23 जनवरी से साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है,
जो 25 जनवरी तक चलेगा।

इस तीन दिवसीय साहित्य उत्सव का आयोजन राजधानी रायपुर में किया जाएगा,
जहां देशभर के नामचीन लेखक, कवि, साहित्यकार और बुद्धिजीवी शिरकत करेंगे।
संस्कृति विभाग करेगा आयोजन
इस भव्य आयोजन की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के पास होगी।
कार्यक्रम के दौरान—
साहित्यिक परिचर्चाएं
कवि सम्मेलन
पुस्तक विमोचन
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
तैयारियों में जुटा प्रशासन
साहित्य उत्सव को लेकर प्रशासन और संस्कृति विभाग की टीमें
तैयारियों में जुटी हुई हैं।
कार्यक्रम स्थल, मंच, बैठने की व्यवस्था,
सुरक्षा और मीडिया कवरेज को लेकर
व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
साहित्य और संस्कृति को मिलेगा नया मंच
राज्य सरकार का उद्देश्य है कि—
छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, भाषा और साहित्य को
राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले,
और युवा पीढ़ी को साहित्य से जोड़ा जा सके।


