छत्तीसगढ़शिक्षा

स्कूल में तालाबंदी….

आज नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है ,लिहाजा बच्चे और पालक काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं ,वही धमतरी जिले में स्कूल खुलने के पहले ही दिन पालकों ने स्कूल के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया….

ये मामला नगरी वनांचल क्षेत्र के बोकराबेड़ा माध्यमिक और प्राथमिक शाला का है ,जहां स्कूल के मुख्य गेट में ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया, इस दौरान पालक और ग्रामीणों ने करीब घंटे भर तक प्रदर्शन किया ,ऐसे में शिक्षक भी स्कूल के बाहर खड़े रहे…प्रदर्शन की सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुँची…

ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पदस्थ प्रधान पाठक गिरीश जायसवाल का बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार करते थे, जिन्हें यहां से हटाने के लिए हमने पूर्व में करीब दो वर्ष पहले मांग किया था, लेकिन एक बार फिर उसे इसी स्कूल में भेज दिया गया है, जिसे लेकर पालक और ग्रामीणों में नाराजगी है.वही शिक्षा विभाग द्वारा उनकी मांगों को लेकर आश्वासन दिया गया ,जिसके बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन समाप्त हुआऔर स्कूल का ताला खोला गया।

Related Articles

Back to top button