छत्तीसगढ़धमतरीन्यूज़

नेशनल हाइवे में मिनी डीजल टैंकर पलटने से भीषण आग..

धमतरी l धमतरी जिले के नेशनल हाइवे 30 में ग्राम कोड़ेबोड के पास मिनी डीजल टैंकर पलटने के बाद उसमें भीषण आग लग गई, इस आगजनी में चालक और हेल्पर गंभीर रूप से झुलस गए ,दोनों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया…

वही आग लगने के कारण नेशनल हाईवे को एक साइड से दोनो ओर से बंद किया गया था ,बताया जा रहा है कि मिनी टैंकर डीजल लेकर अभनपुर की तरफ से धमतरी की ओर आ रही थी ,तभी ग्राम कोड़ेबोड के पास टायर फटने के कारण टैंकर पलटने के बाद टैंकर में आग लग गई ,जिसमें बैठे चालक और हेल्पर झुलस गए ,सूचना मिलने पर बिरेझर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button