राजनीतिरायपुर

छत्तीसगढ़ में शहरों की सरकार: बीजेपी-कांग्रेस ने नए चेहरों पर खेला दांव

CG Municipal Election:छत्तीसगढ़ में शहर की सरकार बनाने चुनावी बिगुल बज चुका है. प्रत्याशी तय हो गए हैं और चुनाव प्रचार भी शुरू हो चुका है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही राष्ट्रीय दलों ने मेयर के लिए पहली बार चुनाव लड़ने वालों को पहली बार प्रत्याशी बनाया है.

छत्तीसगढ़ में शहर की सरकार बनाने के लिए चुनावी बिसात बिछ चुकी है. जीत पक्की करने के लिए राजनीतिक दल अपनी-अपनी चालें भी चल रहे हैं. इस बार दोनों ही बड़े दलों ने नगर पालिक निगमों में मेयर प्रत्याशियों को लेकर रणनीति के तहत थोड़ा चौंकाने वाला फैसला लिया है. बीजेपी के 10 में से 9 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार मेयर का चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है. कुछ ऐसा ही हाल कांग्रेस का भी है. राज्य में प्रमुख विपक्षी दल ने 10 में 8 सीटों पर बिल्कुल नए चेहरों को मौका दिया है. इस रणनीति को लेकर दोनों ही पार्टियों के अपने-अपने तर्क हैं. फिलहाल आगे बढ़ने से पहले जान लेते हैं कि बीजेपी और कांग्रेस ने किस सीट पर कौन-कौन से मेयर प्रत्याशी उतारे हैं. 

Related Articles

Back to top button